फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए आगे कदम बढ़ाएं अधिकारी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जल शक्ति अभियान के तहत ‘कैच द रेन’ अर्थात वर्षा जल का संरक्षण अभियान - 2022 में जिला रेवाड़ी प्रभावी रूप से सहभागी बनेगा। इसके लिए अधिकारी आगे कदम बढ़ाएं। सभी के प्रयास से ही अभियान फलीभूत होगा। उक्त बातें मंगलवार को उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने अपने जारी बयान में कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को जल संरक्षण की मुहिम को मजबूती देने के लिए उठाए जा रहे कदमों का शुभारंभ किया। साथ ही राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया। लघु सचिवालय सभागार में इसका सीधा प्रसारण देखा गया। उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में कराए जा रहे सभी कार्यों का संबंधित पोर्टल पर जीपीएस लिंक फोटो जरूर अपलोड करें। इन सभी कार्यों की प्रपत्रीकरण (डाक्यूमेंटेशन) भी कराएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों ने कई प्रकार के कार्य कराए गए हैं। अभियान के चौथे चरण की शुरूआत मंगलवार को हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जल संरक्षण के प्रति जूनून पैदा करें। सभी विभागों को अधिक मेहनत से काम करके इस योजना को आगे बढ़ाना है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह काम करते हुए जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के सार्थक कदम उठाए जाने चाहिए। वर्षा जल के संचयन का कार्य बेहतर तरीके से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें