फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए कार्य में तेजी लाएं अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए अधिकारी अपने कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री उक्त योजनाओं से जुडे़ लाभपात्रों को लाभ प्रदान करते हुए अपना संबोधन देंगे। डीसी ने एलडीएम के माध्यम से सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभार्थियों की सूची अनुसार जल्द से जल्द उनके आवेदन पत्र पूर्ण करवाएं। ताकि 30 मार्च को उनके खाते में राशि मिल सकें। एलडीएम भूपेन्द्र राव ने बैठक में बताया कि सभी बैंकों व बीबीए को इस बारे निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि वह समय रहते अपना कार्य पूरा कर लें। इस अवसर पर एडीसी जयदीप कुमार, सीटीएम देवेन्द्र शर्मा, सीएमजीजीए अमन वालिया, एलडीएम भूपेन्द्र राव भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें