फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ईमानदारी और पारदर्शिता से संपन्न कराएं मतगणना : एडीसी

विज्ञापन
मतगणना से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के लघु सचिवालय में मंगलवार को जिला परिषद व पंचायत समिति के मेंबर की मतगणना को लेकर संबंधति अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि चुनाव में जितना महत्वपूर्ण व संवेदनशील कार्य मतदान का होता है उतना ही महत्वपूर्ण व संवेदनशील कार्य मतगणना का भी होता है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ मतगणना का कार्य संपन्न कराना सुनिश्चित करें। मतगणना से संबंधित रिहर्सल का आयोजन कर संबंधित कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण व जानकारी 24 नवंबर को दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन मतगणना स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा मतगणना स्थल पर भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला परिषद रेवाड़ी के 18 वार्ड और सभी खंडों में पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गिनती 27 नवंबर को सुबह 8 बजे से सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय व जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि पहले जिला परिषद सदस्यों तथा इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना करवाई जाए।
विज्ञापन

उम्मीदवार समय रहते नियुक्त करें मतगणना एजेंट
एडीसी ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के लिए मतगणना हाल तैयार करवाने, बैरिकेडिंग आदि सभी तैयारी समय रहते पूरी कर लें। मतगणना स्टाफ को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाएं, रिहर्सल के दौरान सभी जानकारी दें, समय पर मतगणना शुरू करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना एजेंट का नियमानुसार समय पर पास जारी किए जाएं। यह सुनिश्चित करें कि कोई भी एजेंट बिना पास मतगणना केंद्र में प्रवेश न कर सके और मतगणना एजेंट ईवीएम को छू न सके। मतगणना एजेंट मतगणना की पूरी प्रक्रिया देख सके उसके लिए व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार मतगणना के लिए समय रहते मतगणना एजेंट नियुक्त करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें पास जारी किए जा सकें।
मोबाइल व अन्य उपकरण लेकर मतगणना हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं
एडीसी ने निर्देश दिए कि सभी आरओ पंचायत समिति संबंधित खंड अनुसार जिप मतगणना की वार्ड अनुसार सूचना निर्धारित प्रपत्र में सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एडीसी को उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों तथा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र को जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल, पेजर, आई पैड व अन्य उपकरण लेकर मतगणना हाल के अंदर प्रवेश न करने पाए।
यहां होगी मतगणना
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि रेवाड़ी, खोल, बावल, धारूहेड़ा व डहीना खंड की मतगणना सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी तथा खंड जाटूसाना व नाहड़ की मतगणना जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में वीरवार 24 नवंबर को मतगणना से संबंधित रिहर्सल का आयोजन कर संबंधित कर्मचारियों को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण व जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति की मतों की गिनती को लेकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अपने स्तर पर रिहर्सल आयोजित कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें ताकि मतगणना का कार्य सुचारु से पूरा किया जा सके। उन्होंने जिला परिषद के सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं या उनके चुनाव अभिकर्ता मतगणना के लिए निर्धारित तिथि व समय अनुसार मतगणना स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीएसपी हंसराज, डीआरओ राजेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, जीएम रोडवेज रवीश हुड्डा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें