फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दबाव अधिकारी नहीं करते काम : राव इंद्रजीत

Sat, 08 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 24शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में हुई। इसमें केंद्रीय योजना, सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं संस्कृति राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव के बाद राव इंद्रजीत की यह पहली बैठक थी जो 3 घंटे तक चली। समीक्षा के दौरान डी प्लान का बजट खर्च नहीं होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि अधिकारी चुनावी साल में ठंडे पड़ गए थे। बिना पॉलिटिकल दबाव के इन्हें काम की आदत नहीं है। सभी चुनाव खत्म हो चुके हैं, अब रेवाड़ी में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में लिंगानुपात की गड़बड़ी शर्मनाक है। पता चला है कि अगर किसी दंपती को पहला बच्चा लड़का होता है, तो यहां के लोग दूसरा बच्चा पैदा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे जिलों से इसका तुलनात्मक अध्ययन करवा कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

उन्होंने शहर में बनने वाले बस स्टैंड की प्रगति रिपोर्ट लेने केबाद कहा कि रेवाड़ी शहर के नए बस स्टैंड के निर्माण की समय सीमा तय होनी चाहिए । पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन व रोडवेज डिपो के जीएम ने बताया कि बस स्टैंड का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सभी ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूर्ण होना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, उज्जवला योजना की रिपोर्ट ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन, समग्र शिक्षा, मिड डे मिल, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद विकास निधि, ग्रामीण पेयजल और बाल विकास के बारे में भी जानकारी ली।
बैठक में नहीं पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा
बड़ी संख्या में समर्थक समस्याएं लेकर राव इंद्रजीत से मिलने पहुंचे थे लेकिन वह बैठक खत्म होने के तुरंत बाद चले गए। इससे समर्थक मायूस हो गए। कुछ गांवों के सरपंच भी बजट की मांग करने को लेकर भी उनसे मिलना चाहते थे। बैठक में रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा को आना था लेकिन वह नहीं पहुंचे।
भिवाड़ी से धारूहेड़ा में दूषित पानी आने की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले से निकलने वाले नेशनल हाईवे पर साइन बोर्ड एवं रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। भिवाड़ी क्षेत्र से हरियाणा के धारूहेड़ा रिहायशी क्षेत्र में आने वाले दूषित औद्योगिक पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा कि धारूहेड़ा और मसानी बैराज में दूषित पानी की समस्या एक गंभीर समस्या है, स्थानीय लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी संबंधित विभाग ठोस कार्य योजना बनाकर उस पर त्वरित गति से कार्य करें।
विज्ञापन


एम्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
बैठक में जिले के माजरा भालखी गांव में बन रहे एम्स के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि यहां जल्द ही ओपीडी आरंभ कर दी जाए। केंद्रीय मंत्री ने शहर के आवासीय क्षेत्र के सूक्ष्म व लघु उद्योगों को रीलोकेट करने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बावल में यातायात व पार्किग व्यवस्था को दुरुस्त करने की हिदायत दी और कहा कि यहां सड़कों पर जाम ना लगे, इसके लिए बेहतर योजना बनाकर उस पर कार्य किया जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने का भरोसा दिलाया।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें