फोटो 05लघु सचिवालय के पार्क में योगाभ्यास करते अधिकारी व कर्मचारी। डीआईपीआरओ
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि कार्यालय समय के दौरान 15 मिनट के लिए योग को दिनचर्या में शामिल व्यवस्था सरकार द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक तौर पर मजबूत करने और कार्य के दबाव के कारण उत्पन्न होने वाले तनाव को कम करने के लिए शुरू की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपनी भागीदारी इस दैनिक योगाभ्यास में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे। वाई-ब्रेक अधिकारियों व कर्मचारियों को एक संक्षिप्त विश्राम का अवसर देगा। इस अभ्यास का समन्वय आयुष विभाग द्वारा किया गया।
आयुष विभाग के योगाचार्य ने इस दौरान सरल व प्रभावी योग आसन, श्वास क्रियाएं (प्राणायाम), और विभिन्न मुद्राएं कराईं जिनका उद्देश्य तुरंत तनाव से मुक्ति दिलाना था।