फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी संघर्ष समिति ने एसपी के खिलाफ रोष जताया

Mon, 22 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबीसी संघर्ष समिति ने सोमवार को एसपी के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान करीब दो सौ से ज्यादा प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एडीसी को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसपी बलवान सिंह राणा ने ट्रैक के किनारे बैठे आंदोलनकारियों को खुद के जाट होने की बात कहते हुए सपोर्ट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस फोर्स वापस बुलाने के कारण ही राणौली ट्रैक पर जाम लगा।

यही नहीं एसपी पर यह भी आरोप लगाया है कि जिले में मुट्ठी भर जाट होने के बावजूद पुलिस ने चार दिनों तक शहर की तमाम सड़कें जाम होने दी। प्रदर्शन से पूर्व नेहरू पार्क में ओबीसी संघर्ष समिति में कमेटी का गठन कर समाज के कई लोगों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


 नगर पूर्व पार्षद नरेश यादव, पार्षद रवी कुमार, विनय कुमार, सतेंद्र सतीजा, पूर्व नप प्रधान और पार्षद विजय राव, हरीश अरोड़ा, कृष्णपाल, सैनी समाज प्रधान चेतराम सैनी, दौलतराम प्रजापति, प्रदीप शर्माष रामऔतार छाबड़ी, वेदप्रकाश, करण सिंह, प्रो. अनिरुद्ध यादव, नरेश प्रधान, हरीश यादव प्रधान हसला, कृष्ण यादव समेत दो सौ के करीब लोग मौजूद रहे।

राजा या प्रशासक किसी जाति का नहीं होता
एडीसी डॉ. प्रियंका सोनी को ज्ञापन सौंपते हुए ओबीसी संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि राजा या प्रशासक बनने के बाद सार्वजनिक तौर पर किसी जाति को रिप्रजेंट नहीं किया जाता है। इसके बावजूद इसके कैबिनेट मंत्री अभिमन्यु ने जहां आंदोलन की शुरूआत में जाटों की पैरवी की। वहीं जिले में एसपी ने भी जाट होने की बात कह आंदोलनकारियों को मोरल सपोर्ट दिया।

राजकुमार सैनी और कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर अगर हो-हल्ला होने के साथ ही अब केंद्र की ओर से कार्रवाई की मांग हो रही है। वहीं जाट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आंदोलन भड़काऊ बयान पर कोई कार्रवाई की बात नहीं कर रहा। संघर्ष समिति के लोगों ने कहा कि यदि सांसद सैनी के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई हुई तो ओबीसी वर्ग चुप नहीं बैठेगा।

प्रदेश व केंद्र में ओबीसी वर्ग के साथ छेड़छाड़ न करने की भी मांग
ओबीसी संघर्ष समिति ने प्रदेश व केंद्र के ओबीसी वर्ग के आरक्षण से छेड़छाड़ न करने, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) में ओबीसी वर्ग आरक्षण को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 करने और आंदोलन में ओबीसी वर्ग के हुए जानमाल के नुकसान की भरपाई व नुकसान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रदर्शनकारियों ने मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा है। जिसे सीएम ऑफिस में तत्काल प्रभाव से भेज दिया गया है। आगे आदेशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.प्रियंका सोनी, एडीसी, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें