फोटो : 13मनेठी उप तहसील परिसर में आयोजित नंबरदारों की बैठक। संवाद
कुंड। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनेठी उप तहसील परिसर में खंड खोल के नम्बरदारों ने प्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में बैठक की।
इसमें दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राजरानी नंबरदार को महिला प्रधान चुना गया। राजरानी ने कहा कि वो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह से करेंगी।
इस मौके पर प्रधान कृष्ण कुमार, सुल्तान सिंह, रणबीर सिंह, ओमप्रकाश, सत्यनारायण, वेदप्रकाश, मंगल सिंह, सुदेश, सहित खंड खोल के सभी नंबरदार मौजूद रहे।