एनएसएस शिविर में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते स्वयंसेवक। स्रोत : संस्थान
कुंड। जैनाबाद स्थित सरकारी आरबीएसएसआईईटी संस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का समापन हुआ। इसके आखिरी दिन स्वयंसेवकों ने पौधरोपण किया और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाई। प्राध्यापक डॉ. हरिओम भारद्वाज ने विद्यार्थियों को एनएसएस की महत्ता बताई। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद यादव ने विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवक ऋतिक, लोकेश, लकी, पवन, यश, राहुल, कशिश, अनिल कुमार एवं जितिन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बेस्ट वॉलंटियर के रूप में सम्मानित किया गया।