फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब स्कूलों में नहीं होगा जलभराव, बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Sun, 26 Mar 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूडपुर में लगेगा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बारिश के मौसम में स्कूलों में जलभराव की समस्या से जूझने वाले राजकीय स्कूलों को जल्द ही इस परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है। समग्र शिक्षा अभियान की ओर से जिले के 6 स्कूलों में 15 लाख की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जिसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से भेजे गए प्रपोजल को मुख्यालय ने स्वीकृति दे दी है। इसके लिए मुख्यालय ने 15 लाख का बजट पास किया है।



अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में इस सिस्टम के लगने से परिसर में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा बरसाती पानी का संरक्षण भी किया जा सकेगा। हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से बरसात का पानी वापस जमीन में भेजा जा सकेगा। इन स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए विभाग ने 15 लाख रुपये खर्च करने की योजना तैयार की है। चयनित स्कूलों में से प्रत्येक स्कूल में सिस्टम लगाने के लिए विभाग की ओर से 2.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों ने स्कूलों की सूची भी तैयार कर ली है। अप्रैल माह से कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि बारिश के मौसम में छात्रों को जलभराव की कोई परेशानी न हो। वहीं अधिकारियों ने इनके बनाने का लक्ष्य वर्षा ऋतु से पहले-पहले का रखा है।
विज्ञापन


समस्या के समाधान के साथ बचेगा पानी



बरसात के मौसम में स्कूल परिसर में पानी जमा होने के कारण विद्यार्थियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं, जिनमें पानी जमा होने के कारण स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो जाती है कि बच्चे स्कूल में आने से बचते हैं। अब सिस्टम लगाने से जल संरक्षण के साथ-साथ बच्चों को भी समस्या से छुटकारा मिलेगा। विभाग जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि सिस्टम लगाने का कार्य भी जल्द शुरु किया जाएगा। इससे बच्चों की समस्या का समाधान होने के साथ-साथ पानी बचाने में भी सहायता मिलेगी।

इन स्कूलों में बनेेंगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम



रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए जीएसएसएस नांगल जमालपुर, जीएसएसएस कुंड नंबर 1, जीएसएसएस कुंड नंबर दो, जीएसएसएस बूढ़पुर, जीएएसएसएस सहारनवास, जीएसएसएस बीकानेर स्कूलों को चयनित किया गया है। इन सभी 6 स्कूलों में यह सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन






इन सभी छ स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इनकी मुख्यालय की ओर से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना में 15 लाख का खर्चा आएगा। प्रत्येक सिस्टम पर 2.5 लाख रुपये का खर्चा किया जाएगा। इससे अब स्कूलों में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी और पानी भी बचेगा।

-संजय सिंह, एसडीओ समग्र शिक्षा अभियान रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें