फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब कोहरा छंटेगा, तापमान में आएगी और गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिन के समय में कुछ समय के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन फिर से मौसम का मिजाज बदल गया, जिससे पूरा दिन हल्का कोहरा छाया रहा। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलती रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। कोहरे ने ठंड के तेवरों को और अधिक खतरनाक बना दिया है, जिसकी वजह से आमजन को कड़ाके की ठंड से ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। सर्दी से बचाव के लिए आमजन अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


हवाओं की दिशा और गति में आएगा बदलाव

चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ मौसम प्रणाली नए साल की दो जनवरी रात्रि को इलाके से आगे निकल जाएगी, जिसकी वजह से एक बार फिर से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव आएगा। हवाएं बर्फीली उत्तरी और तेज गति की हवाएं चलने से कुछ स्थानों से कोहरा छंटने लगेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही साथ जिन कुछ स्थानों पर कोहरा नहीं बनेगा, वहां पाला जमने की संभावना बन रही है।

जम्मूतवी एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से चली

गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन, अजमेर से प्रस्थान दोपहर 2 बजकर 15 मिनट के स्थान पर 8 घंटे देरी से रात 10 बदतर 15 मिनट पर हुई। इसका मुख्य कारण कोहरा ही था। कोहरे की वजह से ट्रेन कई घंटे की देरी से पीछे से ही चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें