रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन परिसर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जांचकर्ता जीआरपी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे टिकट घर के बाहर एक 50 वर्षीय व्यक्ति के अचेतावस्था में लेटे होने की सूचना मिली थी। मौके जांच में वह मृत पाया गया। प्रथम दृष्टया अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हुई प्रतीत होती है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक ने नीली गर्म रंग की जर्सी व स्लेटी कोट व सफेद पजामा पहना है। हल्की सफेद काली दाढ़ी रखे हुए है। मृतक का शव शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।