फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अब पेंटिंग के सहारे सफाई की अलख जगाएगी नगर परिषद

Sun, 28 Sep 2025 06:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। अब नगर परिषद दीवारों पर पेंटिंग के सहारे लोगों में सफाई की अलख जगाएगी। नगर परिषद ने दीवार पेंटिंग और चित्र लेखन कार्य के लिए एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन

यह योजना न केवल शहर के सुंदरीकरण को नया आयाम देगी बल्कि लोगों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस कार्य पर 29.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद की ओर से तय किया गया है कि चयनित एजेंसी शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक भवनों और दीवारों पर सामाजिक संदेशों को पेंटिंग और भित्ति चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेगी।
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि दीवारों पर स्वच्छता, पेयजल संरक्षण, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, यातायात नियमों का पालन और अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़े संदेश चित्रकला के माध्यम से उकेरे जाएंगे।
विज्ञापन

इन संदेशों को रंगीन और कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा ताकि आमजन इन्हें आसानी से समझ सकें और प्रेरित हो सकें। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल शहरवासियों के बीच स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करेगी। संवाद

सात वर्ष में इतनी खराब रैंकिंग कभी नहीं आई
इस साल की स्वच्छता रैंकिंग सबसे खराब रही। 7 वर्ष में इतनी खराब रैंकिंग कभी भी नहीं आई। स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 232 अंक और राज्य स्तर पर 46 अंक से रेवाड़ी जिला पिछड़ा है। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 490 और राज्य स्तर पर 57वां स्थान मिला है। अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती मिलेगी। साफ-सफाई के भी टेंडर जारी किए गए हैं। कई टेंडर अभी प्रक्रिया में में हैं।
-
आकर्षक चित्रों के साथ संदेश से बदलेगी लोगों की सोच : प्रियंका

स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका यादव ने बताया कि दीवार पेंटिंग और भित्ति चित्रों के जरिए शहर का वातावरण अधिक सकारात्मक होगा। लोग जब आकर्षक चित्रों के साथ संदेश देखेंगे तो स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनकी सोच बदलेगी। इसके साथ ही शहर की दीवारें जो अक्सर पोस्टरों और गंदगी से ढंकी रहती थीं, अब साफ-सुथरी और खूबसूरत दिखेंगी। खासकर बच्चे और युवा ऐसे चित्रों से अधिक प्रभावित होते हैं और संदेशों को लंबे समय तक याद रखते हैं। यही कारण है कि नगर परिषद ने इस परियोजना को प्राथमिकता सूची में रखा है।

-
धारूहेड़ा व बावल में खर्च होंगे 55 लाख

रेवाड़ी की तरह धारूहेड़ा और बावल में भी पेंटिंग का कार्य होगा। इस कार्य पर धारूहेड़ा में 42 लाख और बावल में 13 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें रंग, कलाकारों की पारिश्रमिक और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होंगी। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत कलाकार शहर के प्रमुख स्थानों पर रंगीन पेंटिंग्स के जरिए प्रेरक नारे लिखेंगे।

वर्जन

शहर के सुंदरीकरण और स्वच्छता के लिए नगर परिषद रेवाड़ी का यह कदम मील का पत्थर साबित हो होगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब शहर की दीवारों पर भित्ति चित्र और पेंटिंग बनाए जाएंगे तो इससे लोगों में जागरूकता आएगी।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें