फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर में अब बनेंगे चार फ्लाईओवर

Sat, 16 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के कंटेनर डिपो से लेकर दिल्ली रोड पर राव अभय सिंह चौक तक अब 4 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। पहले तीन फ्लाईओवर बनाने की योजना थी लेकिन अब कर्नल राव रामसिंह चौक पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।
तीन फ्लाईओवर विभिन्न चौकों के ऊपर से ही बनाए जाएंगे, लेकिन एक रेलवे ओवरब्रिज कंटेनर डिपो के पास रेवाड़ी-जयपुर लाइन पर बनेगा। इस पुल की फिजिबिलिटी जांचने के लिए रेलवे और एचएसआरडीसी की टीमें दौरा कर चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार पुल निर्माण में किसी प्रकार की अड़चन नहीं है।
विज्ञापन

इस पुल के बनने के साथ ही परशुराम कॉलोनी से होते हुए शाहजहांपुर तक रोड का निर्माण भी होगा। वर्षों पहले से इसकी जमीन अधिग्रहित है। वहीं, शहर में जाम की बड़ी परेशानी खत्म हो जाएगी। आने वाले 25-30 वर्षों तक के लिए यह बड़ी राहत होगी। भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए इन पुलों की योजना तैयार की गई है। दो आउटर बाईपास की लंबाई भी करीब 1 हैं।

झज्जर रोड पर गोकलगढ़ के निकट से ही महेंद्रगढ़ रोड को पार करते हुए नारनौल रोड (एनएच-11) तक नया बाईपास बन चुका है। कंटेनर डिपो के पास ओवरब्रिज बनने से रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाइवे तक कनेक्टिविटी हो जाएगी। फ्लाईओवर बनने से ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी। एनएच-11 से एनएच-352 तक 14 किमी का आउटर बाईपास तैयार हो चुका है। कंटेनर डिपो के आरओबी से बाईपास के अंदर नया बाईपास मिल जाएगा।

बिजली व पब्लिक हेल्थ लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट मांगा

एचएसआरडीसी की ओर से राव अभय सिंह चौक, कर्नल राव रामसिंह चौक तथा पायलट चौक के पास ओवरब्रिज का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। जहां ये पुल बनने हैं, वहां से बिजली लाइनें और जनस्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइनें गुजर रही हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए विभाग एस्टीमेट एचएसआरडीसी के पास भेजेगा। इस एस्टीमेट को मिलाने के बाद कुल एस्टीमेट तैयार होगा। इसके बाद फाइल मंजूरी के लिए मुख्यालय जाएगी।

दिल्ली-रोहतक लाइन पर पुलों की फाइल भी भेजी

गोकलगढ़ के पास झज्जर रोड़ से राव अभय सिंह चौक होते हुए बावल रोड पर हुड्डा चौक व कंटेनर डिपो के पास रेलवे लाइन तक बाईपास कई वर्षों से बना हुआ है। यहां दिल्ली, भिवानी और रोहतक लाइनों के फाटक हैं, जिनकी मंजूरी के लिए फाइल सरकार के पास है। शहर में फाटकों के मामले में बड़ी रुकावट यही है, जो कि आने वाले समय में खत्म होगी। शहर के चारों ओर निर्बाध ट्रैफिक का आवागमन हो सकेगा। यहां 3 फाटक एक साथ बने हुए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
कंटेनर डिपो के पास रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनना है। इसके लिए दोनों विभागों की टीमें संयुक्त रूप से निरीक्षण कर फिजिबिलिटी देख चुकी हैं। रेलवे का मामला होने से इसकी जीएडी तैयार होगी। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।-संजय, एसडीओ, एचएसआरडीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें