फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईटीआई में रिक्त सीटों पर अब दाखिला 30 सितंबर तक

Mon, 16 Sep 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीट पर ऑन द स्पॉट दाखिला अब 30 सितंबर तक होगा। विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरकर दाखिला ले सकते हैं।
जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में छात्रवृत्ति स्कीम के तहत जनरल कैटेगरी की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट दिए जाते हैं। हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने दाखिला ले लिया, लेकिन संस्थान में अब तक रिपोर्ट नहीं की है। अब कक्षाएं लगनी आरंभ हो गई है। ऐसे में जो विद्यार्थी पिछले 8 दिन से ज्यादा समय से नहीं आ रहे, उनके नाम काटने की तैयारी है। उनकी ट्रेड अनुसार लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

सूची विद्यार्थियों के नाम काट दिए जाएंगे। इसके बाद जिस भी संस्थान में जो सीटें रिक्त होंगी, उन पर भी नए दाखिले किए जाएंगे। इसके अलावा प्राइवेट संस्थानों में भी सीटें रिक्त हैं, इसलिए भी दाखिले की तिथि को बढ़ाया गया है।वहीं, दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी के लिए) आदि की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें