फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गणपत नगर में अवैध उद्योग संचालक को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-5 के नजदीक गणपत नगर में सोमवार रात अवैध रूप से संचालित किए जा रहे उद्योग की शिकायतों के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रेवाड़ी की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीओ अजय यादव और एसडीओ दीपक वर्मा की मौजूदगी में टीम ने उद्योग का निरीक्षण कर गतिविधियों की जानकारी जुटाई। जांच के बाद अवैध उद्योग को चिन्हित करते हुए संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ अजय यादव ने बताया कि गणपत नगर क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यहां अवैध रूप से एक उद्योग संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने सोमवार रात मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने उद्योग परिसर का निरीक्षण किया और वहां संचालित गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उद्योग के संचालन से जुड़े आवश्यक पहलुओं की जांच की। इसके बाद संबंधित उद्योग को चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें