फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर फिर लगाया बैंक के बाहर जाम

Tue, 20 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम
विज्ञापन
नोटबंदी लागू होने के डेढ़ माह बाद भी बैंकों और एटीएम बूथों के सामने लाइन नहीं टूटने पर सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट बैंक जाटूसाना के सामने कोसली-रेवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। जाम के चलते वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसी को तो पैसे नहीं मिल रहे। वहीं किसी को कई हजार रुपये मिल रहे हैं। इलाके के बुजुर्ग लोग सुबह आकर लाइन में लग जाते हैं। दो घंटे बाद बैंक अधिकारी कैश नहीं होने की बात कहते हैं। जाम की सूचना पर जाटूसाना थाना इंचार्ज जयचंद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। दो घंटे बाद टोकन वितरण के साथ सभी लोगों को पैसा दिलाने की बात पर ग्रामीण मानें। उल्लेखनीय हे कि गत सप्ताह भी लोगों ने पैसा नहीं मिलने पर जाटूसाना में गुड़गांव ग्रामीण बैंक के बाहर कोसली-रेवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



हमारे पास जो कैश आता है वह हम बांट देते हैं। जब हमारे पास ही पूरा पैसा नहीं आ रहा तो हम कहां से कैश दें।
 दिनेश गुलिया,ब्रांच मैनेजर, जाटसाना


जाम की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाइश कर जाम खुलवा दिया। पैसा लाइनों में लगे सभी लोगों को दिया जाएगा।
जयचंद, थाना इंचार्ज, जाटूसाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें