फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोई भूखा न सोए....मां अन्नपूर्णा सेवा संस्था ने लिया संकल्प

Fri, 28 Feb 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04 रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाते मां अन्नपूर्णा
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
विज्ञापन

रेवाड़ी। मां अन्नपूर्णा सेवा संस्था करीब 9 साल से लगातार रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है। इससे जरूरतमंद लोगों को भोजन के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता है। रोजाना इसी जगह पर निशुल्क भोजन का प्रबंध हो जाता है।
विज्ञापन

1 फरवरी 2016 से शुरू हुई इस संस्था के सदस्यों ने कड़ा संकल्प लिया हुआ है कि रेवाड़ी में आने वाला कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए।
इसके तहत रोज शाम 6 बजे रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वार के पास जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। संस्था की तरफ से प्रतिदिन 120 से 150 व्यक्तियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। खाने में प्रतिदिन शाम को दाल, सब्जी, चार रोटी व एक मिठाई दी जाती है। करीब 100 से अधिक सदस्य प्रतिमाह अपना योगदान देते हैं। इससे संस्था के संचालन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि जरूरतमंदों को खाना खिलाना काफी पुण्य का काम है। कई बार ऐसी स्थिति होती है कि किसी के पास खाने के लिए पैसे नहीं होते हैं, हम किसी भूखे को खाना खिलाते हैं इससे दुआ के पात्र बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें