रेवाड़ी। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चेयरमैन दलबीर के खिलाफ बगावत करने मेंबर अपनी साख नहीं बचा सके।
धारूहेड़ा पंचायत समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की बैठक शुक्रवार को हुई लेकिन अविश्वास प्रस्ताव कोरम पूरा न होने के कारण गिर गया। यानी धारूहेड़ा पंचायत समिति अध्यक्ष दलबीर सिंह की कुर्सी बच गई।
अब करीब डेढ़ साल और इस पद पर अपनी सेवा देंगें। अविश्वास के प्रस्ताव की मांग लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे शुरू बैठक शुरू होनी थी। नियमों के अनुसार प्रस्ताव पर मतदान के लिए कम से कम 15 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी लेकिन बैठक में 14 सदस्य ही पहुंचे।
यानी कोरम पूरा नहीं होने से फिर चेयरमैन को मर्सी चांस मिल गया। बैठक में जरूरी संख्या पूरी न होने से अविश्वास प्रस्ताव स्वतः ही गिर गया और बैठक को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया।
खुशी जाहिर करते दलबीर