फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के मुख्य स्टेडियम में लान टेनिस और बास्केटबाल के कोच नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में लान टेनिस व बास्केट बाल के कोच नहीं हैं। स्टेडियम में इन खेलों के कोर्ट होने के बाद भी पिछले 6 सालों से लान टेनिस व 3 सालों से बास्केट बाल के कोच नियुक्त नहीं किए गए। जिलेभर में विभिन्न खेलों के 23 कोच नियुक्त हैं।
विज्ञापन

बता दें कि स्टेडियम में लान टेनिस का कोर्ट जब से बना है। तब से ही कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में लान टेनिस के कोच की कमी होना बताया जा रहा है। स्टेडियम में लान टेनिस के कोर्ट को बने लगभग 6 साल बीत चुके हैं। तब से लेकर अब तक स्टेडियम में कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके अलावा बास्केट बाल कोच पिछले 3 सालों से नहीं है। जबकि स्टेडियम में बास्केट बाल का भी कोर्ट बनाया गया है। खेलों की संख्या को देखते हुए स्टेडियम में और जगह की जरूर बताई जा रही है। स्टेडियम में दस विभिन्न खेलों के कोच हैं। इसको लेकर स्टेडियम में पर्याप्त जगह नहीं है। बहुउद्देशीय हाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन होते रहते हैं। लेकिन कई बार वहां भी जगह कम पड़ जाती है। इसके अलावा जिम्नास्टिक के कोच होने के बाद भी जिम्नेजियम व बाक्सिंग कोच के होते हुए बाक्सिंग रिंग की कमी है।
खिलाड़ी आते हैं यहां प्रैक्टिस करने
स्टेडियम में हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए आते हैं। इसका कारण खेलों के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ना है। प्रशिक्षकों ने बताया कि लड़कों के साथ अब लड़कियां में भी खेलों के प्रति लगाव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद उनका रुझान बढ़ने लगा है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाता है। शहर के अलावा पूरे जिले में विभिन्न खेलों को लेकर 23 कोच की नियुक्ति की गई है। स्टेडियम में एथलीट, फुटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, वुशू, जूडो, फेसिंग, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग व जिम्नास्टिक के कोच हैं। इसके अलावा नेहरूगढ़ स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वालबाल, पाचौर में रेसलिंग, बावल स्टेडियम में खो-खो, मनेठी में एथलीट, कोसली स्टेडियम में, कंवाली में हॉकी, बॉक्सिंग व धारूहेड़ा में वालीबाल के कोच नियुक्त हैं।
विज्ञापन

कमियों को दूर करने के किए जा रहे प्रयास
जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए स्टेडियम में जो भी कमी है, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्टेडियम में लान टेनिस के कोच नहीं है। इसका कारण हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में लान टेनिस के कोच कम है। बॉस्केट बाल के कोच पिछले लगभग 3 सालों नियुक्त नहीं है। इन कमियों को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खेलों के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें