फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएमएमएसएस की परीक्षा आज, 2300 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

Sun, 17 Nov 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा 17 नवंबर को होगी। परीक्षा के लिए जिले 2300 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
एनएमएमएसएस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला मानसिक योग्यता परीक्षण (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) व दूसरा बौद्धिक योग्यता परीक्षण (स्कोलास्टिक एबिलिटी टेस्ट) शामिल है। मानसिक योग्यता टेस्ट में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता (तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण) को जांचने के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बौद्धिक योग्यता टेस्ट में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 25 विज्ञान, 20 गणित व 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान के शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए कोई पाठ्यक्रम नहीं है, कक्षा 8वीं की पुस्तकों से ही प्रश्न आएंगे।
विज्ञापन


जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अशोक नामवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र लाइव हैं। परीक्षार्थी आधार नंबर, जन्मतिथि भरकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उनका पालन करें। ऐसे दृष्टिहीन व अशक्त परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं और उनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है, वे लेखक की सुविधा ले सकते हैं। परीक्षार्थी इसके लिए लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेज या प्रलेख जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (एक सत्यापित), फोटोयुक्त पहचान-पत्र या आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थाई व अस्थायी पता सहित विद्यालय के प्राचार्य या प्रतिनिधि से सत्यापित करवाने बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर केन्द्र अधीक्षक से लेखक की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


4 साल तक प्रतिमाह 1 हजार रुपये की राशि दी जाएगी:

इस परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को अगले 4 साल तक प्रतिमाह 1 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। पिछले साल परीक्षा में 160 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जिन्हें प्रतिमाह विभाग की ओर से 1000 रुपये की राशि दी जा रही है। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की पाठ्य सामग्री खरीदने में मदद कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें