फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन नबीन भाजपा को नई ऊर्जा करेंगे प्रदान : डॉ. आरके

Sat, 20 Dec 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यभार ग्रहण करने पर गीता ग्रंथ भेंट करते
विज्ञापन
रेवाड़ी। नितिन नबीन ने हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वच्छता प्रकोष्ठ भाजपा के सह संयोजक डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा के नेतृत्व में सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने केंद्रीय भाजपा कार्यालय दिल्ली में नितिन नबीन को गीता ग्रंथ, वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, और जनसेवा के प्रति समर्पण पार्टी को नई ऊर्जा, दिशा और ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन पांचवीं बार बिहार विधानसभा के विधायक निर्वाचित हुए हैं और उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक संरचना एवं कार्य प्रणाली को नई ऊर्जा और प्रभावशीलता प्राप्त होगी। डॉ. जांगड़ा ने कहा कि नितिन नबीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं, जिनकी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद जांगड़ा, अनिल जांगड़ा एडवोकेट, राकेश कुमार स्वर्णकार, अरुण जांगड़ा, अमन विश्वकर्मा, प्रोफेसर विजेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र सहित कई अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें