फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खंड नाहड़ से आज शुरू होगा नीति आयोग का संपूर्णता अभियान

Fri, 05 Jul 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नीति आयोग देश में संपूर्णता अभियान चला रहा है। इसके तहत 5 जुलाई को प्रात: 10 बजे खंड नाहड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य भवन से संपूर्णता अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान का समापन 30 सितंबर को होगा।
एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि संपूर्णता अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास और शिक्षा के सूचकांकों को शत प्रतिशत प्राप्त करना है। स्वास्थ्य एवं पोषण के सूचकांकों का सैचुरेशन प्वाइंट तक पाने का मकसद मातृ मृत्यु दर को कम करने के साथ पोषण के विभिन्न स्तरों को भी सैचुरेशन प्वाइंट तक पहुंचाना है। इसके लिए प्रत्येक महीने माइक्रो प्लान बनाया जाएगा, जिसके संचालन में जनप्रतिनिधि, फ्रंटलाइन वर्कर, कम्युनिटी लीडर, लोकल आइकॉन, छात्र एवं अन्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्णता अभियान के तहत छह बिंदुओं पर फोकस रहेगा। इनमें पहली त्रैमासिक अवधि के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, उच्च रक्तचाप के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत, नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत, ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों का प्रतिशत शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें