फोटो : 11रेवाड़ी। जीत हासिल करने के बाद एक साथ एकत्रित होकर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत
रेवाड़ी। बेरली खुर्द स्थित स्कूल की बालिकाओं की बास्केटबॉल टीम ने अंडर-17 वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल टीम ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जाटूसाना ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया। स्कूल टीम ने सेमीफाइनल में बावल ब्लॉक की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-14 वर्ग में भी जूनियर बालिकाओं ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं, दूसरी ओर निशांत अंडर 14 फुटबॉल, योगा में बिंदिया और खुशी राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं। स्कूल संरक्षक राव मोहर सिंह यादव, चेयरपर्सन कौशल्या यादव तथा निदेशक सुरेन यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच सुनील चौधरी और कामेश्वर को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।