फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव हित कल्याण एवं अपने माता-पिता का हमेशा करें आदर : सुनील

विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। विवि में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति प्रो. जेपी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण विभाग की तरफ से शैक्षणिक विभागों के विभिन्न कोर्सों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं आधुनिक शिक्षा, खेलों की गतिविधियां, संस्थान की संस्कृति के बारे में जागरूक करवाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी. यादव द्वारा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रियल एस्टेट डेवलपर एवं मुख्य समाजसेवी त्रिलोक शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. रामजस यादव उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पौधा देकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं विश्वविद्यालय कुलगीत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. तेज सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा का विस्तार पूर्वक व्याख्यान किया। डायरेक्टर रिसर्च प्रोफेसर सुनील कुमार ने विश्वविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन गतिविधियों, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं शिक्षा नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि त्रिलोक शर्मा ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन की आधारभूत इकाइयों के द्वारा प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जीवन का उद्देश्य बनाते हुए स्वच्छ एवं स्पष्ट दृष्टिकोण को हमें अपने जीवन की कार्यशैली में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के द्वारा मानव हित कल्याण के बारे में हमेशा कदम बढ़ाने चाहिए एवं अपने माता-पिता का हमेशा आदर करना चाहिए जो की हर एक व्यक्ति के प्रथम शिक्षक होते हैं। जब आप अपने माता-पिता की आज्ञाओं का पालन करते हैं तो प्रकृति स्वयं आपके द्वारा किए गए प्रयासों के समर्थन में रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बलबूते पर ही पूरे समाज का कल्याण किया जा सकता है और एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया जा सकता है।
निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रविंद्र ने मुख्य अतिथि एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच का संचालन डॉ. जागीर नागर, छात्रा मुस्कान एवं छात्र लक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवकों सहित सभी विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें