फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निरंकारी संत समागम 17 को, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
निरंकारी रमित
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित जिला कोर्ट के पीछे हुडा मैदान में 17 सितंबर को निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। यह समागम निरंकारी रमित की ओर से सम्पन्न होगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगा। रेवाड़ी संयोजक हरीश कुमार ने बताया कि समागम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन का मूल उद्देश्य ब्रह्म की प्राप्ति और भ्रम की समाप्ति है। प्रभु परमात्मा की पहचान कर इंसानी जन्म का वास्तविक उद्देश्य पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

मिशन समाज में एकत्व का संदेश देता है। एक को जानो, एक को मानो और एक हो जाओ के माध्यम से ही भाईचारा और प्रेम की भावना मजबूत हो सकती है। समागम के लिए स्थानीय सेवादल तैयारियों में जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और सेवादल के सेवादार उनकी सेवा में तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें