फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निरंकारी भक्तों ने मानवता और एकत्व का दिया संदेश

Sat, 23 May 2026 07:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में बैठी संगत। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। संत निरंकारी मिशन के इंग्लिश मीडियम समागम के जरिए निरंकारी भक्तों ने मानवता और एकत्व का संदेश दिया। धारूहेड़ा चौक स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित पलवल जोन के इस समागम में पलवल- रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़, झज्जर, नारनौल, होडल, तावडू, नूंह और आसपास की संगत शामिल हुईं।
समागम में दिल्ली से आए केंद्रीय प्रचारक संत नरेश लूथरा ने कहा कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद ही इंसान सच्चे अर्थों में एकत्व और समानता को समझ पाता है। निरंकारी मिशन की यही मुख्य विचारधारा है एक को जानों, एक को मानों और एक हो जाओ। एक को जानने के बाद जात-पात, रंग-भाषा और अन्य भेद-भाव की दीवारें खुद-ब-खुद टूट जाती हैं। उन्होंने संपूर्ण अवतार वाणी के शब्द का सहारा लेकर ब्रह्म ज्ञान की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन सभी धर्मों और भाषाओं का समान सम्मान करता है तथा विश्व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने एक ब्रह्म को जानकर भक्ति करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में पलवल जोन के जोनल इंचार्ज जगदीश और रेवाड़ी के संयोजक हरीश ने समागम में उपस्थित संगतों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें