फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 59 खेल प्रशिक्षकों को मिलेगा तीन माह का रुका मानदेय

Fri, 27 Jun 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 6खेल मैदान में अभ्यास करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से जिले के 59 खेल प्रशिक्षकों को नवंबर, दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 माह के रुके हुए मानदेय का भुगतान किया जाएगा। लंबित मानदेय का भुगतान करने के लिए 36 लाख 60 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
इस निर्णय से उन सभी प्रशिक्षकों को राहत मिली है जो पिछले महीने से अपने मानदेय की प्रतीक्षा कर रहे थे। बजट स्वीकृत होने के बाद अब यह राशि भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रक्रिया के तहत कोचों के खातों में यह मानदेय स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

किसी कारणवश पूर्व में कोचों का मानदेय अटका हुआ था। कोचों ने विभाग के समक्ष अपनी समस्याएं कई बार रखी थीं, जिसके बाद अब मानदेय जारी करने को कहा गया है।
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कोच की समस्याओं और प्रशिक्षण में आ रही बाधाओं की जानकारी थी और इसी को ध्यान में रखते हुए बजट को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


वर्जन:
खेल विभाग की ओर से जिले के 59 कोचों के लिए नवंबर, दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 माह का लंबित मानदेय दिया जाएगा। करीब 36 लाख 60 हजार रुपये जारी किया जाएगा। सभी कोच को जल्द राशि मिलेगी। - ममता देवी, कार्यकारी डीएसओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें