फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: निखिल मांढिया बने रेवाड़ी नगर परिषद के उपप्रधान, राव इंद्रजीत समर्थित उम्मीदवार ने 5 वोट से जीते

Thu, 08 Oct 2026 01:55 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

निखिल मांढिया के उपप्रधान चुने जाने के साथ ही नगर परिषद में राजनीतिक समीकरण भी स्पष्ट हो गए। जीत के बाद समर्थकों ने इसे राव इंद्रजीत सिंह समर्थित खेमे की महत्वपूर्ण सफलता बताया।
विज्ञापन
निखिल मांढिया ने मारी बाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी नगर परिषद के उपप्रधान पद के लिए वीरवार को हुई मतदान प्रक्रिया और मतगणना पूरी हो गई। चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह समर्थित उम्मीदवार निखिल मांढिया ने बाजी मारते हुए उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की। निखिल मांढिया को कुल 19 मत मिले, जबकि उनके विरोधी गुट के उम्मीदवार को 14 मत प्राप्त हुए। इस तरह निखिल मांढिया ने 5 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

विज्ञापन


नगर परिषद में उपप्रधान पद को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मी तेज थी। चुनाव से पहले राव समर्थित खेमे की ओर से निखिल मांढिया का नाम प्रमुखता से सामने आया था। वहीं दूसरे गुट की ओर से भी पार्षदों को एकजुट करने के प्रयास किए जा रहे थे।

सुबह नगर परिषद कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की गई। परिणाम घोषित होते ही निखिल मांढिया के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। निखिल मांढिया के उपप्रधान चुने जाने के साथ ही नगर परिषद में राजनीतिक समीकरण भी स्पष्ट हो गए। जीत के बाद समर्थकों ने इसे राव इंद्रजीत सिंह समर्थित खेमे की महत्वपूर्ण सफलता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें