फोटो : 02राज्य स्तर पर निबंध लेखन स्पर्धा की विजेता रही छात्रा निधि को सम्मानित करते डीसी अ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा मुस्तकिल भालखी की छात्रा निधि को डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने बताया कि मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राज्य स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई थी। इसमें छात्रा निधि ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर निर्वाचन नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।