फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बड़ा हादसा टला: हिमाचल एक्सप्रेस के इंजन से टकराई नई पटरी की टुकड़ी, बैटरी बॉक्स टूटा

Tue, 04 Feb 2025 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

हादसे की वजह से कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। बाद में इंजन बदला गया और ट्रेन को रवाना किया गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद कई यात्री ऑटो पकड़कर वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
इंजन का बैटरी बाॅक्स टूटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के हरी नगर में हिमाचल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। दरअसल, हरी नगर में पटरियों के पास नई पटरियां पड़ी थी। ट्रेन के इंजन से नई पटरी की टुकड़ी टकरा गई। 
विज्ञापन


इस टकराव से इंजन का बैटरी बॉक्स टूट गया। इसकी वजह से कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। बाद में इंजन बदला गया और ट्रेन को रवाना किया गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद कई यात्री ऑटो पकड़कर वहां से रवाना हुए। इस दौरान ऑटो चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए दोगुने दाम वसूले। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें