फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नए विद्यार्थियों को मई के दूसरे सप्ताह से मिलेगा टैबलेट

Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को मई के दूसरे सप्ताह से टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। विद्यालयों में अभी प्रवेश उत्सव पर ध्यान दिया जा रहा है।
राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाते हैं। सत्र पूरा होने पर स्कूलों में पास आउट विद्यार्थियों से टैबलेट जमा कराए गए थे, जबकि अगली कक्षा में प्रमोट होने वाले विद्यार्थी टैबलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करने से पहले विद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि टैबलेट में एमडीएम (मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट एप) हो।
विज्ञापन

यदि किसी टैबलेट में एमडीएम न हो तो ग्रिवेंस पोर्टल पर शिकायत डालें। यदि किसी विद्यार्थी के पास पूर्व में आवंटित टैबलेट है और उसने वापस जमा नहीं करवाया है तो उस स्थिति में विद्यालय शैक्षणिक सत्र आरंभ होने पर उस विद्यार्थी का टैबलेट एमडीएम के लिए चेक करें। यदि टैबलेट में एमडीएम नहीं है तो शिकायत करें।
विद्यार्थियों को डिजिटल तरीके से पढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। विद्यार्थी इसमें सिर्फ शैक्षणिक कार्य ही कर पाएंगे। विभाग की ओर से कक्षा अनुसार हर विषय का पाठ्यक्रम ऑनलाइन डाला गया है। इसमें अच्छी प्रकार से समझाया गया है। अगर किसी विद्यार्थी को स्कूल में समझ नहीं आता तो टैबलेट के माध्यम से अपनी तैयारी कर सकता है।

9 हजार टैबलेट वापस किए गए

10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पास बीते सत्र से ही टैबलेट हैं। हालांकि कई स्कूलों ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों से टैबलेट जमा कराए थे। 11वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी अब 12वीं कक्षा में दाखिला ले चुके हैं। ऐसे में उनके पास टैबलेट पहले ही मौजूद हैं। बीते सत्र में करीब 17 हजार टैबलेट विद्यार्थियों को वितरित किए गए थे। इसमें से 12वीं कक्षा के 5 हजार 400 और कक्षा 10वीं के 3 हजार विद्यार्थियों ने स्कूल मुखिया के पास टैबलेट जमा करवाए थे। इस हिसाब से करीब 9 हजार टैबलेट विभाग को वापस किए गए थे।
विज्ञापन


वर्जन

नए विद्यार्थियों को मई के दूसरे सप्ताह से टैबलेट दिए जाएंगे। फिलहाल दाखिले प्रक्रिया चल रही है। टैबलेट वितरण प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने में समय लगेगा।-डॉ. अशोक कुमार नामवाल, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें