फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जीएसटी दरों से आमजन को होगा लाभ : प्रीति चौधरी

Sat, 27 Sep 2025 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 19 लोगों को जीएसटी की जानकारी देते डीईटीसी प्रीति चौधरी व विधायक अनिल यादव। संवाद
विज्ञापन
कोसली। स्थानीय लाला रामरतन धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित व्यापारी जागरूकता सम्मेलन में डीईटीसी प्रीति चौधरी ने कहा कि नई जीएसटी दरों से आमजन को लाभ होगा।
विज्ञापन

डीईटीसी प्रीति चौधरी ने कहा कि जीएसटी की नई दरें लागू की गई हैं। अब केवल दो स्लैब 18 प्रतिशत और 5 प्रतिशत रह गए हैं। ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, मोबाइल, छोटी गाड़ियां, घी, मक्खन, बीमा पॉलिसी, दवाइयों पर टैक्स घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे महंगाई दर में कमी आएगी और किसानों, आम नागरिकों, लघु उद्यमियों, श्रमिकों एवं व्यापारियों को लाभ होगा।
उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे त्योहारी सीजन में स्वदेशी वस्तुएं बेचें। इससे भारत आर्थिक रूप से मजबूत होगा और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। सम्मेलन के बाद प्रीति चौधरी और एसडीएम विजय कुमार यादव ने दुकानों का दौरा कर व्यापारियों को नई जीएसटी रियायतें ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसडीएम विजय यादव ने कहा कि नई दरों से स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय बाजार समृद्ध होगा। यह भी बताया कि पहले खरीदी गई वस्तुओं पर टैक्स का भुगतान इनपुट टैक्स क्रेडिट से समायोजित किया जा सकता है। कर वापसी के लिए आवेदन करने पर एक सप्ताह में 90 प्रतिशत राशि लौटाई जाएगी।
व्यापारी नेता बसंत लोहिया ने भी स्वदेशी वस्तुओं पर जोर दिया। इस अवसर पर विधायक अनिल यादव, शिवकुमार अग्रवाल, कैलाश चंद्र, उदयभान डागर, शीशराम, ईटीओ परमजीत सिंह, जिला पार्षद जीवन हितैषी और हरीश दायमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें