फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रवेश उत्सव पर आठवीं के विद्यार्थियों को बांटीं नई किताबें

विज्ञापन
आठवीं कक्षा की पुस्तक वितरित करते वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बावल। पुरानी तहसील स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठवीं के सभी विद्यार्थियों को नई पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में डायट हुसैनपुर के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीर सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में नामांकन के लिए प्रेरित किया और उनसे संवाद कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुनील कुमार यादव ने बताया कि कि अब तक 41 नए दाखिले हो चुके हैं। स्कूल का स्टाफ हर वर्ष विद्यार्थियों को एनएमएमएस, बुनियाद और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाता रहा है।
इस वर्ष भी विद्यालय की छात्रा कुमारी राधिका ने एनएमएमएस परीक्षा में बावल ब्लॉक में पहला स्थान हासिल किया है। इस मौके पर अध्यापिका सुनीता नेहरा, मीना यादव, हेमंत नेनावत, प्रवीण कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें