फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पांच गांवों में खुलेंगे नए आयुष औषधालय

Fri, 01 May 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के पांच गांवों लिसान, करावरा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा और झाबुआ में नए आयुष औषधालय खोलने की मंजूरी मिल गई है। प्रत्येक औषधालय पर 60 लाख रुपये खर्च होंगे। पांचों औषधायल पर कुल 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन औषधालयों के खुलने से संबंधित गांवों के साथ-साथ आसपास की ढाणियों और छोटे गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इन गांवों की ग्राम पंचायतों ने औषधालय खोलने के प्रस्ताव पास कर निदेशालय को भेजे थे। विभाग की जांच और फिजिबिलिटी रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि इन गांवों के 8 किलोमीटर के दायरे में कोई आयुष डिस्पेंसरी नहीं है। इसी आधार पर सरकार ने इसे स्वीकृति प्रदान की है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पिछले दिनों प्रदेश के 5 जिलों में कुल 26 आयुष औषधालय खोलने की घोषणा की थी जिनमें रेवाड़ी जिले के ये 5 गांव शामिल हैं। इससे आयुष सेवाओं का दायरा और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन


जिले में फिलहाल 18 आयुष औषधालय संचालित हैं। इनमें चिकित्सकों के पद तो भरे हुए हैं लेकिन फार्मासिस्ट की कमी है। केवल 9 केंद्रों में ही फार्मासिस्ट तैनात हैं। अन्य केंद्रों में फार्मासिस्ट नहीं है। नए केंद्र खुलने के बाद स्टाफ प्रबंधन विभाग के लिए चुनौती होगी।

औषधालय के लिए 512 स्क्वायर फीट जगह जरूरी
आयुष औषधालय के संचालन के लिए कम से कम 512 स्क्वायर फीट स्थान होना अनिवार्य है। ग्राम पंचायतों को भवन या जमीन उपलब्ध करानी होगी जहां ओपीडी, दवा वितरण और डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था हो सके। आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पद्धति से ग्रामीणों को सस्ती और बिना दुष्प्रभाव वाली चिकित्सा सुविधा मिलेगी। खासकर बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द और पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी। इन औषधालयों को भविष्य में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाएगा।

वर्जन
आयुष औषधालय के लिए गांवों से प्रस्ताव भेजे जा चुके थे। अब मंजूरी मिलने के बाद दिशा-निर्देश के तहत आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए आयुष केंद्र खुलने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।-डॉ. बसंत सोनी, जिला आयुष अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें