संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में 100 बिस्तरों का अस्पताल और बस स्टैंड की मांग की है।
गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर कस्बे में सुविधासंपन्न 100 बिस्तरों का अस्पताल और बस स्टैंड का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि धारूहेड़ा में वर्तमान में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिसमें एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। कुछ माह पहले धारूहेड़ा की एक कंपनी में ब्लास्ट होने से कई मजदूरों की मौत हो गई थी। अगर समय से अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलती तो कई मजदूरों की जान बचाई जा सकती थी। धारूहेड़ा में बस स्टैंड की जरूरत है। यह कस्बा औद्योगिक क्षेत्र है लेकिन यहां बस स्टैंड नहीं है। हजारों लोग यात्रा करते हैं।बस स्टैंड न होने से लोगों को असुविधा होती है।