फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा को मिला कैंपस प्लेसमेंट

विज्ञापन
नेहा अग्रवाल अपने परिजनों को मिठाई खिलाते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बेरली कलां निवासी राकेश अग्रवाल की सुपुत्री नेहा का कैंपस में प्लेसमेंट प्राप्त किया। नेहा अग्रवाल का चयन जोमेटो इंडिया द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के तहत बीस लाख प्रतिवर्ष पैकेज प्राप्त किया। नेहा जुलाई 2022 में अपनी बीटेक सिविल की डिग्री पूर्ण करने के बाद कंपनी को ज्वाइन करेगी। वही परिवार की छोटी बेटी दिव्या अग्रवाल का दाखिला देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के पांच वर्षीय कार्यक्रम में हुआ है। बेटियों के पिता राकेश अग्रवाल बेरली कलां स्थित बस स्टैंड पर किराये की दुकान चलाते है। उन्होंने बताया कि नेहा व दिव्या बचपन से ही होनहार छात्रा रही है। दोनों बेटियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, दादा मदन लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, किशन लाल अग्रवाल रामनिवास अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल व दादी शकुंतला देवी, सुमित्रा देवी व चाचा प्रवक्ता राजेश गुप्ता व दिनेश अग्रवाल को दिया है।
विज्ञापन

फोटो- 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें