फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवीन सिंघल दोबारा बने अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष

Thu, 19 Mar 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नवीन सिंघल
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज में एक बार फिर नवीन सिंघल को रेवाड़ी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की है। उनके साथ एडवोकेट तेजपाल गर्ग को जिला महासचिव और प्रवीण बंसल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नवीन सिंघल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज समय-समय पर समाजहित में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करता रहता है। इनमें लोगों को जागरूक करना, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना, जरूरतमंदों की सहायता करना तथा धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।
नियुक्ति के बाद समाज के अनेक सदस्यों ने नवीन सिंघल और उनकी टीम को बधाई दी। केसरी नंदन अग्रवाल, मनीष गोयल, मनोज कुमार मित्तल, सुनील अग्रवाल, सुमित मित्तल, हिमांशु सिंघल, विनय बंसल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन

नवीन सिंघल ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला, प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

नवीन सिंघल

नवीन सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें