फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेल स्पर्धा में नव प्रेरणा के बच्चों ने जीते 25 स्वर्णपदक

Sun, 01 Mar 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते बच्चे। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग व मूक-बधिर बच्चों के लिए हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में 135 दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विशेष स्कूल नवप्रेरणा के बच्चों ने 25 स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में तीन स्पेशल स्कूलों नव प्रेरणा, समर्पित स्कूल और खुशबू वेलफेयर सोसाइटी गुरुग्राम के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शॉटपुट, साफ्टबॉल थ्रो, बोच्ची, 25 मीटर, 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ आदि स्पर्धाएं हुईं।
प्रतियोगिता में नव प्रेरणा के बच्चों ने 25 स्वर्ण पदक, 23 सिल्वर व 19 ब्रॉन्ज मेडल जीते। समर्पित स्कूल ने 7 स्वर्ण, 5 सिल्वर व 8 ब्रॉन्ज और खुशबू वेलफेयर सोसाइटी ने 5 गोल्ड, 7 सिल्वर व 5 ब्रॉन्ज पदक हासिल किए। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेलों का शुभारंभ डॉ. पवन गोयल, जाट समाज के सचिव करण सिंह और हमारा परिवार से अरुण गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।
डॉ. पवन गोयल ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और उनके अभिभावकों का मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण मिलने पर ये बच्चे किसी भी मायने में सामान्य बच्चों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें