फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली चिकित्सा की एक रचनात्मक विधि : डॉ. रमेश आर्य

Fri, 17 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पतंजलि योग समिति की ओर से राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धनीराम मेहरा समाजसेवी व सेवानिवृत सेना अधिकारी तथा डॉ. रमेश चंद्र आर्य प्राकृतिक चिकित्सक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन हरियाणा योग आयोग के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. युद्धवीर आर्य द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. रमेश आर्य ने अपने संबोधन में कहा की प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली चिकित्सा की एक रचनात्मक विधि है जिसका लक्ष्य प्रकृति में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध तत्वों के उचित इस्तेमाल द्वारा रोग का मूल कारण समाप्त करना है। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक होकर जीवन में अपनाने की अपील की। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश सिंह जिला आयुष अधिकारी ने अपने संबोधन में आज के समय की आम बीमारियों बीपी, मधुमेह इत्यादि के आयुर्वेदिक उपचार से स्थाई समाधान पाने के लिए प्रकृति के साथ समायोजन की अपील की। कार्यक्रम प्रभारी दयाराम आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने अपने संबोधन में योग, यज्ञ और आयुर्वेद को अपनाने तथा नियमित रूप से व्यायाम तथा योग प्राणायाम कर स्वस्थ रहने की अपील की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी धनीराम मेहरा ने विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराई से दूर रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। इस मौके पर प्राचार्य ने एसएमसी व स्टाफ सदस्यो के साथ मिलकर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें