फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी पहुंची परिषद की टीम

Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में शनिवार जयपुर स्थित अध्यापक शिक्षा की राष्ट्रीय परिषद की एक टीम ने दौरा किया।  कुल सचिव डॉ मदन लाल ने टीम का स्वागत किया और उन्हें यूनिवर्सिटी में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। प्रो रामसजन पांडेय ने कम समय में प्राप्त हुई उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस टीम का मुख्य उद्देश्य बीएससी, बीएड चार वर्षीय, एमएड और एमपीएड के कार्यक्रम में हुए विकास का निरीक्षण करना था। कुलसचिव डॉ मदन लाल ने बतया कि यूनिवर्सिटी की ओर से नए अकादमिक वर्ष में बीएड तथा एमएड की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

उन्होंने यह आश्वासन दिया कि नए सत्र में और कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। इस टीम ने लैब, यूनिवर्सिटी जिम, पुस्तकालय, हॉस्टल, खेलकूद सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ सविता कुमारी, ममता अग्रवाल, फेकल्टी ऑफ एजुकेशन के डीन व अध्यक्ष प्रो आरएस सांगवान, डीन ऑफ साइंस प्रो मंजू परूथी, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष सतीश खुराना और सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें