संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सोनीपत के राई में 51वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रदर्शनी में भागीदारी के लिए 27 दिसंबर को जिले से 9वीं, 28 दिसंबर 10वीं, 29 दिसंबर को 11वीं और 12वीं कक्षा के 300 विद्यार्थी सोनीपत के लिए रवाना होंगे।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के राजकीय विद्यालय से 120 व निजी विद्यालय से 120 विद्यार्थी शामिल होंगे। सुपर-100 व बुनियाद योजना में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को इस बाल विज्ञान प्रदर्शनी में जाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को सोनीपत में होने वाले बाल विज्ञान प्रदर्शनी में ले कर जाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी। इसके लिए सबसे पहले हरियाणा रोडवेज बस को बुकिंग करना होगा, यदि किसी कारण वश हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं मिल पाती है, तो उसके बाद अधिकारियों को निजी बस का सहायता लेने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं यह भी बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बसें बुकिंग की जाएगी। वहीं छात्राओं की बस में दो महिला अध्यापिकाओं का होना अनिवार्य है। छात्रों की बसों में दो पुरुष अध्यापकों का होना अनिवार्य है। इसके लिए निदेशालय ने बजट भी जारी किया है।
निदेशालय से बजट बढ़ाने की मांग :
जिले के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन में हर रोज चार बस राई जाएंगी। इसके लिए कुल 2.31 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत में होने वाले 51 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा जो बजट दी गई है, वे विद्यार्थियों को हिसाब से पर्याप्त नहीं है, जिसके लिए निदेशालय को पत्र भेजकर बजट बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि सफर के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
वर्जन
सोनीपत के राई में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित कराई जा रही है। इसमें जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों के 300 विद्यार्थी शामिल होंगे। यह प्रदर्शनी 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी। इसमें जिले के हर रोज 300 विद्यार्थी भाग लेंगे।
- कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला