फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रिकेट प्रतियोगिता में नारनौल ने जीता मैच

Thu, 10 Oct 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीमें। स्रोत: कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मेजबान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने मैच का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय के बाद टॉस करके प्रतियोगिता को आरंभ किया।
विज्ञापन

पहले मैच में यदुवंशी कॉलेज महेंद्रगढ़ ने टॉस जीतकर फील्डिंग की। आरबीएसएसआईईटी जैनाबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 148 रन बनाए। इसके बाद जवाब में यदुवंशी कॉलेज महेंद्रगढ़ 53 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच रहे जैनाबाद के सुजीत ने 46 रन बनाए।
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि दोपहर की पारी में राजकीय कॉलेज नारनौल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। जवाब में यूटीडी मीरपुर की टीम 14.4 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच रहे राजकीय कॉलेज नारनौल के खिलाड़ी श्याम ने 38 रन बनाए। वरुण और मोनू ने स्कोरर की भूमिका निभाई। अंपायर के रूप में राहुल तथा सज्जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के तत्वावधान में 11 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 11 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के अंतिम दिन दिन केएलपी. कॉलेज में इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम के ट्रायल भी करवाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप अहलावत, डॉ अनिल यादव, डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. मंजू गर्ग, डॉ. पंकज फोगाट, हरभजन सिंह, मुकुट अग्रवाल, अमित मेहता, लक्ष्य गर्ग, कल्याणी राजपूत, नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें