फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी, बावल, कोसली विधानसभा क्षेत्र में खिला कमल

Wed, 09 Oct 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव जीतने के बाद कार्यकर्ता उन्हें मतगणना कें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। रेवाड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव ने कांग्रेस के चिरंजीव राव 28769 मतों, बावल में भाजपा प्रत्याशी डॉ.कृष्ण कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. एमएल रंगा को 20011 मतोें और कोसली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव को 17209 मतों से हराया।
बावल और रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 और कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जैन स्कूल में हुई। मतगणना के बाद रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से डाॅ. भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार और कोसली से भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव को निर्वाचित घोषित किया गया है। चर्चित रेवाड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव को 83747 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव को 54978 वोट मिले। भाजपा ने 28769 मतों से कांग्रेस को हराया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतीश यादव को 18427 वोट और निर्दलीय प्रशांत सन्नी को 7787 वोट मिले हैं। पिछली बार चिरंजीव राव मात्र 1317 मतों से भाजपा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर से जीते थे। इस बार भाजपा ने उन्हें बड़े अंतराल से हराया है।
विज्ञापन

बावल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.कृष्ण कुमार को 86858 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. एमएल रंगा को 66847 वोट मिले। यहां भाजपा के डॉ. कृष्ण कुमार ने 20011 मतों से जीत दर्ज कराई। कोसली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव को 92185 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश यादव को 74976 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 17209 मतों से विजय हासिल की है।
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर मिले वोट

पार्टी प्रत्याशी, वोट
भाजपा : लक्ष्मण सिंह यादव 83747
कांग्रेस : चिरंजीव राव 54978
भाजपा की जीत का अंतर : 28769
:
बावल विधानसभा सीट 2024


पार्टी, प्रत्याशी, वोट

भाजपा : डॉ.कृष्ण कुमार 86858
कांग्रेस : डॉ. एमएल रंगा 66847

भाजपा की जीत का अंतर : 20011


:



कोसली विधानसभा सीट 2024

पार्टी, प्रत्याशी, वोट
भाजपा : अनिल यादव 92185
कांग्रेस : जगदीश यादव 74976
भाजपा की जीत का अंतर : 17209

-

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई मतगणना

मतगणना केंद्र राजकीय कन्या महाविद्यालय और जैन स्कूल में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी जिससे कोई विवाद की स्थिति नहीं पैदा हुई। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। मतगणना से संबंधित हर गतिविधि पर जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षक नजर रखे हुए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न होने पर डयूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। विधानसभा क्षेत्र अनुसार रेवाड़ी के रिटर्निंग आफिसर सुरेंद्र सिंह, बावल रिटर्निंग आफिसर उदय सिंह और कोसली के रिटर्निंग आफिसर विजय कुमार यादव द्वारा अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में सजगता व सतर्कता से मतगणना का कार्य सम्पन्न करवाया।

सुरक्षा व्यवस्था में 600 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई थी। पहली पंक्ति में बीएसएफ के जवानों को स्ट्रांग रूम के बाहर और दूसरी पंक्ति में हरियाणा आर्म्ड पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। इसी प्रकार, तीसरी पंक्ति में जिला पुलिस के जवानों को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन






बावल विधानसभा परिणाम

वर्ष, विजेता पार्टी
2019 डॉ. बनवारी लाल, भाजपा
2014
डॉ. बनवारी लाल भाजपा
2009
रामेश्वर दयाल राजोरिया, इनेलो
2005
शकुंतला भगवरिया, आईएनडी
2000
डॉ. मुनि लाल रंगा, इनेलो

-

रेवाड़ी विधानसभा के अबतक के परिणाम

सन विजेता पार्टी
2024 लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा
2019 चिरंजीव राव, कांग्रेस
2014 रणधीर कापड़ीवास, भाजपा
2009 कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस
2005 कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस
2000 कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस
1996 कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस

-

कोसली विधानसभा के अबत के परिणाम

सन विजेता पार्टी
2024 अनिल यादव, भाजपा
2019 लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा
2014 बिक्रम सिंह यादव, कांग्रेस
2009 राव यादवेन्द्र सिंह, कांग्रेस

रेवाड़ी। रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव जीतने के बाद कार्यकर्ता उन्हें मतगणना कें

रेवाड़ी। रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव जीतने के बाद कार्यकर्ता उन्हें मतगणना कें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें