फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतर महाविद्यालय क्रिकेट मैच में नारनौल और नांगल चौधरी ने जीते मुकाबले

Mon, 12 Oct 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह प्रतियोगिता 16 अक्तूबर तक चलेगी। मैच के पहले दिन हुए दो मुकाबलों में राजकीय महाविद्यालय नारनौल और राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पब्लिक एजुकेशन बोर्ड (पीईबी) के अध्यक्ष अशोक सोमानी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला राजकीय महाविद्यालय नारनौल और आरडीएसएसआईईटी जैनाबाद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें नारनौल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में यदुवंशी महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ और राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में नांगल चौधरी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजय प्राप्त की। दूसरे मुकाबले में टॉस की प्रक्रिया प्रवीण रंगा ने संपन्न कराई।
मैचों में एनएसएनआईएस कोच दीपक, संस्कार, मंदीप और तुषार बेनीवाल ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक धीरज सांगवान रहे। आधिकारिक व्यवस्थाओं में पंकज फोगाट ने सहयोग किया।

खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। इस मौके पर एडवोकेट रजनीकांत सैनी, सूर्यकांत सैनी, स्पोर्ट्स कोच अंकित शर्मा सहित स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें