रेवाड़ी। ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें सर्व सम्मति से नरेश कुमार को प्रधान नियुक्त किया गया। उपप्रधान अजीत कुमार सैनी, सचिव सुभाष खत्री, सहसचिव सुंदर मुद्गिल, कोषाध्यक्ष अतर सिंह यादव बनाए गए। जवाहर लाल सोनी को संरक्षक नियुक्त किया गया।