फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डीसी ने दिया पशुओं को गोशाला में भेजने का निर्देश

Thu, 07 Aug 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आम लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने डीडीपीओ को बेसहारा पशुओं को गोशाला में भेजने का निर्देश दिया।
डीसी ने करनावास गांव में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। जैतपुर शेखपुर गांव में बेसहारा पशुओं से नुकसान की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को पशुओं को गोशाला में भेजवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समाधान शिविर में जलापूर्ति, पहचान पत्र में नाम दर्ज करने, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, नगर परिषद से संबंधित और राजस्व मामलों से जुड़े मामले आए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें