फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के लिए पार्क में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी : अशोक कुमार

Mon, 06 Feb 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेजांगला पार्क का निरीक्षण करते डीसी अशोक कुमार गर्ग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आमजन को सुखद वातावरण में पार्क का लाभ मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्क में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किसी भी रूप से पार्क की जमीन पर अतिक्रमण न हो इसके लिए निगरानी करते हुए कार्रवाई समय पर की जाए।
यह निर्देश डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सोमवार को शाम 6:30 बजे शहर के रेजांगला पार्क का निरीक्षण के दौरान दिए हैं।
उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कहा कि पार्क की निर्धारित सीमा में तारबंदी करते हुए परिसर के सुंदरीकरण व सुधारीकरण की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। रेजांगला पार्क सहित अन्य पार्कों के रखरखाव में भी संबंधित विभाग द्वारा किसी भी रूप से अनदेखी न बरती जाए। डीसी के पार्क में पहुंचने पर रेजांगला पार्क समिति के सदस्य ने डीसी अशोक कुमार गर्ग की कार्यशैली की सराहना की और कहा कि उनकी सजगता व सक्रियता के परिणामस्वरूप पार्क अब अतिक्रमण मुक्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने रेजांगला पार्क समिति के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि रेजांगला पार्क की जमीन पर तारबंदी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जो जमीन किसी भी रूप से पार्क की तारबंदी से वंचित न रह गई है उसकी निशानदेही कराकर उसे पार्क परिसर में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पार्क का निरीक्षण किया गया था जिस दौरान पार्क की जमीन पर अतिक्रमण होना संज्ञान में आया था, किंतु इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए और पार्क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करते हुए तारबंदी का कार्य किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह व सीटीएम मयंक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें