फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से बना रहता है शारीरिक व मानसिक संतुलन : सुभाष चंद्र

Tue, 07 Feb 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को डायट हुसैनपुर की ओर से 615 शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं बताईं गईं तथा विद्यार्थियों केेे किस प्रकार योग की शिक्षा दी जाए इसको लेकर भी जानकारी दी। इस दौरान डायट प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि योग से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक सन्तुलन बना रहता है। साथ ही प्रतियोगिता के दौर में मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग सर्वोत्तम साधन है।
उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना तथा उन्हें समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाना है। योग शिक्षा में बगैर किसी अनावश्यक खर्च के शारीरिक क्रियाओं से मनुष्य अपने शरीर को पूर्ण स्वस्थ और मानसिक रूप से अधिक विकसित रख सकता है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार अब योग को हर स्कूल की कक्षा में अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने जा रही है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्राचार कर योग प्रशिक्षण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए है। राज्य में योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों की दिनचर्या में योग शिक्षा को समायोजित करने जा रहा है। योग विषय की कक्षा 6 से 8 तक की पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो गई हैं व डायट के माध्यम से सभी विद्यालयों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार ने बताया कि जिन शिक्षकों को हरियाणा योग आयोग द्वारा पहले ट्रेनिंग दी जा चुकी थी उनका दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स आयोजित पहले ही किया जा चुका है जिले के सभी पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों को योग में निपुण बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण के दो बैचों में 100 पीआरटी को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस सत्र में जिला के 365 पीआरटी, 100 टीजीटी तथा 150 पीजीटी को शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन करके जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें