फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे अस्पताल के पास मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 04 Feb 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में रेलवे अस्पताल के पास पुलिस ने एक व्यक्ति शव बरामद किया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शिनाख्त कराने के लिए आसपास के जिलों में मृतक की फोटो भी भेज दी गई है।
कानोड़ गेट चौकी इंचार्ज पिंटू कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी में रेलवे अस्पताल व पीर बाबा के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही आसपास के थानों में भी मृतक की फोटो भेजी गई है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर व दिसंबर माह में रामपुरा व कसौला थाना क्षेत्र में चार लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। हालांकि उनकी अंत्येष्टि की जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी हैं। उनके पास से मिले सामान और कपड़ों को शिनाख्ती के लिए थाने में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें