फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहरी निकाय की सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद उठाएं ठोस व प्रभावी कदम

Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि शहरी निकाय की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने व शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद के अधिकारी ठोस व प्रभावी कदम उठाएं ताकि आमजन को परेशानी न उठानी पड़े। डीसी बुधवार को शहर में बढ़ते अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, आवारा पशु, सीवरेज सफाई सहित प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागाध्क्षों की बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते हुए अतिक्रमण व आवारा पशु की वजह से आम जन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके अलावा सफाई, सीवरेज सफाई व प्रॉपर्टी आई.डी. बनवाने की समस्याओं से आमजन को काफी परेशानी हो रही है, जिनका समाधान करने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष कार्ययोजना बनाकर आपसी तालमेल से कार्य करें। आमजन से आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाते हुए मिसाल कायम करें। उन्होंने कहा कि आमजन गीला व सूखा कूड़ा-कचरा अलग-अलग एकत्रित कर कचरा वाहन में डालें।
डीसी ने आमजन से शहर का संदरीकरण व सुधारीकरण में प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि आमजन शहर में खाली पड़े प्लाट में गंदगी व कूड़ा करकट न डालें। यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर आपका अपना है, इसे सुंदर और स्वच्छ बनाने में सहभागी बनें।
विज्ञापन

बैठक में डीएमसी डाॅ. सुभिता ढाका, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह सहित शहर के जागरूक नागरिक संगठन से हरीश मलिक ,राकेश भार्गव,अनुज भार्गव, प्रियंका यादव, रिपुदमन गुप्ता, प्रेमनाथ गैरा ,नरेश चौहान, ब्रह्म प्रकाश, डाॅ . मित्रा, कंचन ,यादव नवीन अरोरा,दिनेश कपूर, गायत्री, त्रिभुवन भटनागर, सुनील ठकराल, अमित, एडवोकेट राजीव व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें